बहुत हुई महंगाई की मार उखाड़ फेंको भाजपा सरकार के नारे के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन

डोईवाला - कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आज डोईवाला नगर चौक पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी के नेतृत्व में भाजपा सरकार का पुतला फूंका गया । व गैस सिलेंडर लेकर प्रदर्शन किया गया।



 कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मैं जबरदस्त महंगाई से आम आदमी की कमर टूट गई है मध्यमवर्गीय परिवारों के सामने अपना परिवार चलाना मुश्किल हो गया है उन्होंने कहा कि जनता ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर भाजपा को जो बहुमत दिया था उसके विपरीत यह सरकार काम कर रही है और 2022 में जनता इन्हें उखाड़ फेंकेगी।

नगर अध्यक्ष राजवीर खत्री महिला नेत्री मधु थापा ने कहा कि भाजपा सरकार ने महंगाई के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये है आम आदमी की उन्हें चिंता नहीं है देवभूमि की जनता इनकी असलियत जान चुकी है और अब इन्हें सबक सिखाने का मन बना चुकी है।


ब्लॉक अध्यक्ष मोहित नेगी कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह बॉबी ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं महिलाओं बेरोजगारों सभी वर्गों के साथ छल किया है आज प्रदेश में रोजगार धंधे ठप है  महंगाई चरम पर है और सरकार जश्न मना रही है जो कि काफी शर्मनाक है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव सिंह प्रदेश सचिव सागर मनवाल नगर अध्यक्ष राजवीर खत्री मोहित नेगी रणजीत सिंह बॉबी प्रितपाल सिंह जसवंत सिंह आरती वर्मा भारत भूषण कौशल मधु थापा अजय रावत सोनी कुरैशी महिला कांग्रेस महामंत्री संगीता तोमर सभासद अब्दुल कादिर सभासद गौरव मल्होत्रा सरजीत सिंह करतार नेगी राहुल सैनी मोहित उस्मान आदि मौजूद रहे।