देहरादून - उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता राजा वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने आजीवन कांग्रेस के एक निष्ठावान नेता के रूप में समाज के तमाम कमजोर और अशक्त वर्गों को आगे लाने का काम किया उन्होंने कहा कि वह बहुत ही उदार हृदय पर नेता थे और एक शानदार प्रशासक के रूप में उन्होंने भारत और हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए अत्यंत कर्तव्य परायणता से काम किया उन्होंने कहा कि उनके निधन से हिमाचल प्रदेश का एक शानदार अध्याय समाप्त हो गया है।