पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण जरूरी- धामी

एसडीआरएफ मुख्यालय में किया वृक्षारोपण



डोईवाला - मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  द्वारा एसडीआरएफ  वाहिनी परिसर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर  वृक्षारोपण कर हरेला पर्व का आगाज किया गया! इसी संदर्भ में आज वाहिनी परिसर में  मुख्यमंत्री  की उपस्थिति में वाहिनी परिसर में उपस्थित समस्त  अधिकारियों के द्वारा 100 वृक्षों को रोपित किया गया !


 सर्वप्रथम पुलिस उप महानिरीक्षक एसडीआरएफ   रिद्धिम अग्रवाल  द्वारा  मुख्यमंत्री महोदय का स्वागत संबोधन किया गया !


 मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर  कहा कि हरेला उत्तराखंड का महत्वपूर्ण लोक पर्व है। हमें व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण के साथ ही उनके संरक्षण पर भी विशेष ध्यान देना होगा। विज्ञान तेजी से तरक्की कर रहा है। इससे मानव जीवन में सुख सुविधाएं तो बढ़ी हैं, लेकिन पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण जरुरी है।



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कोविड को वजह से वैश्विक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति चिंता बढ़ी है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान उत्तराखंड पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य किया किया गया। मिशन हौंसला के तहत पुलिस द्वारा अनेक जरूरतमंदों की सेवा की गई।


स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखंड कि संस्कृति से जुड़ा पर्व है। हरेला पर्व के अवसर पर प्रदेश में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एस.डी.आर.एफ द्वारा उत्तराखंड में सराहनीय कार्य किया जा रहा है।


पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि इस वर्ष पुलिस द्वारा प्रदेश में एक लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया था। 5 जून से अभी तक पुलिस द्वारा 90 हजार से अधिक वृक्षारोपण किए जा चुके है।


 उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान  पुलिस महानिदेशक  अशोक कुमार अपर पुलिस महानिदेशक  वी विनय कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक  पी वी के प्रसाद, अपर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री अभिनव कुमार पुलिस महानिरीक्षक  संजय गुंज्याल  वी मुरुगेशन  पूरण सिंह रावत तथा पुष्पक ज्योति पुलिस उपमहानिरीक्षक   रिद्धिम अग्रवाल  मुख्तार  मोहसिन  करण सिंह नगन्याल तथा एसडीआरएफ वाहिनी के सेनानायक  नवनीत सिंह  के साथ ही उप जिलाधिकारी लक्ष्मी राज चौहान तहसीलदार रेखा आर्य निरीक्षक संजय रौथान,भाजपा नेता करन वोहरा ,मंदीप बजाज  व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे!