भाजपा किसान मोर्चा की मंडल कार्यकारिणी का गठन

डोईवाला/रानीपोखरी- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा रानीपोखरी मंडल की कार्यकारिणी का आज पूर्ण रूप से विधिवत गठन कर लिया गया।



 आज थानों ग्राम पंचायत में आयोजित बैठक के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के रानीपोखरी मंडल अध्यक्ष संजीव नेगी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें संजीव नेगी द्वारा मंडल कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए उपाध्यक्ष पद पर अजीत पाल उपाध्यक्ष पूर्णानन्द  तिवारी महामंत्री भरत सिंह सोलंकी कोषाध्यक्ष प्रवेश मियां मंत्री प्रेम सिंह मनवाल मंत्री अनिल कठैत मीडिया प्रभारी पंकज सिंह मनवाल सह मीडिया प्रभारी मुकेश सिंह मनवाल सोशल मीडिया प्रभारी राजेश सिंह मनवाल सह सोशल मीडिया प्रभारी शुभम सिंह मनवाल के साथ ही


 कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रविंद्र सजवान भूपेंद्र चौहान दिनेश सिंह सुनील सिंह अरविंद सिंह धर्मपाल सिंह जीवन चौहान मोहित राणा सुनील यादव को बनाया गया है।


 मंडल अध्यक्ष संजीव नेगी ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों से पार्टी की रीति नीतियों के अनुरूप कार्य करने की अपेक्षा की है उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी हमेशा किसानों की हितैषी रही है और आगे भी किसानों के हित के लिए ही कार्य करेगी बैठक में मुख्य रूप से पूर्व राज्य मंत्री करन वोहरा भी मौजूद रहे।