थानों न्याय पंचायत यूकेडी की कार्यकारिणी में इन पदाधिकारीयो को मिली जगह

  डोईवाला  /थानों-   उत्तराखंड क्रांति दल थानों न्याय पंचायत अध्यक्ष अशोक तिवारी ने पार्टी की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों की घोषणा की है साथ ही पदाधिकारियों से पार्टी की रीति नीतियों के साथ चलते हुए वरिष्ठ  नेताओं के दिशा निर्देशन में कार्य करने की अपील की है।


 न्याय पंचायत अध्यक्ष अशोक तिवारी ने बताया कि न्याय पंचायत उपाध्यक्ष के पद पर आरती ठाकुर को जिम्मेदारी दी गई है व  राजेंद्र सिंह पुंडीर को कोषाध्यक्ष बनाया गया है इसी के साथ युवा प्रकोष्ठ हेतु  रितिका शर्मा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए युवा प्रकोष्ठ का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है।

 अशोक तिवारी ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी सक्रियता से पार्टी को मजबूती दिलाने का कार्य करेंगे साथ ही विकास कार्यों को जनता के बीच ले जाएंगे