नवनियुक्त कांग्रेस सहप्रभारी को दी बधाई।

डोईवाला / देहरादून - कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा  सोनिया गांधी  द्वारा 2022 में उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को मध्य नजर रखते हुए पार्टी के  नए सह प्रभारी के रूप में विधायक दीपिका पांडे सिंह को नियुक्त किया है ,वर्तमान में कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव दीपिका पांडे सिंह महगामा ,झारखंड विधानसभा से विधायक हैं इससे पहले वह अखिल भारतीय युवा कांग्रेस की महासचिव व विभिन्न पदों पर कार्य कर चुकी हैं ।कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष  सोनिया गांधी  के निर्देश पर राष्ट्रीय महामंत्री संगठन केसी वेणुगोपाल जी ने उक्त संबंध में आदेश जारी किया है। 


पूर्व राज्य मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष कुमार ने कांग्रेस आलाकमान को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने एक बहुत ही कर्मठ ,जुझारू, व मेहनती महिला को उत्तराखंड राज्य का सह प्रभारी मनोनीत किया है इनके मनोनयन से पार्टी में एक नई ऊर्जा का संचार होगा ,जैसा कि उत्तराखंड प्रदेश महिला बाहुल प्रदेश है ऐसे में एक महिला की नियुक्ति राज्य कांग्रेश को एक नई ऊर्जा देगी व कांग्रेस 2022 में विजय पताका फहराएगी। नए सह प्रभारी के नियुक्त होने पर सभी कांग्रेस जनों ने उन्हें बधाई दी व हाईकमान का धन्यवाद करा ।

बधाई देने वालों में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी पूरन सिंह रावत ,कैलाश ठाकुर, अशोक मल्होत्रा, मोहन रावत ,रमेश मनवाल ,चंद्र मोहन कोठियाल, सुनील सैनी ,जहांगीर खान , शंकर मेहरारू, रणबीर नेगी व धीरेन्द्र चौहान आदि थे।