डॉक्टर इंदिरा हृदयेश के आकस्मिक निधन से प्रदेश में शोक की लहर - मनीष

डोईवाला - कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठत्तम नेता डॉ श्रीमती इंदिरा हिरदेश के आकस्मिक निधन से पूरे प्रदेश में शोक व दुख की लहर दौड़ गई है।


 आज दिल्ली में उनकी तबीयत खराब हो गई और आज सुबह ही उत्तराखंड सदन में उनका निधन हो गया, नेता प्रतिपक्ष के रूप में व कांग्रेस पार्टी का वर्षों वर्षों से नेतृत्व कर रही थी। उनके द्वारा राज्य हित में ऐतिहासिक कार्य किए गए और राज्य वासी उनको कभी भी भुला नहीं पाएंगे, उनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है जो स्थान उनके जाने से रिक्त हुआ है उसको कभी भी भरा नहीं जा सकता है ,अपने मृदुभाषी व्यवहार कर्मठता, इमानदारी ,जुझारू पन से पूरे प्रदेश में लोकप्रिय थी, और हमेशा गरीब तबकों की सहायता करती रही, हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनको अपने श्री चरणों में स्थान दें व उनके परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

दुख व शोक प्रकट करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व राज्य मंत्री मनीष कुमार, महामंत्री नवीन जोशी ,पूरन सिंह रावत ,अशोक मल्होत्रा, जहांगीर खान, संतोष भारती, चंद्र मोहन कोठियाल, शंकर मेहरालू ,सुनील सैनी, सुधीर चौधरी, कैलाश ठाकुर आदि थे।