महंगाई व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस का उपवास कार्यक्रम

 देहरादून - प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  प्रीतम सिंह  के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में सांकेतिक उपवास आज कांग्रेस भवन में किया गया जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है आज आम आदमी महंगाई की मार झेलने पर मजबूर है स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है।


वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व राज्य मंत्री मनीष कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है आज आम आदमी को अपने इलाज के लिए अपनी गाढ़ी कमाई लुटानी पड़ रही है फिर भी उसको इलाज नहीं मिल पा रहा तो वही  करोना काल में काम धंधे बंद होने के बावजूद उसको महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है जिससे आम आदमी की कमर टूट गई है लेकिन सरकार मुक दर्शक बनी तमाशा देख रही है।

 सांकेतिक उपवास के महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष  आरेन्द्र शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी पूर्व राज्य मंत्री मनीष कुमार सूरज सिंह नेगी प्रवीण त्यागी प्रदीप जोशी जगदीश धीमान प्रतिमा सिंह संदीप चमोली रोबिन सिंह कमलेश रमन आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।