महिलाओं के हितों में कार्य कर रही है प्रदेश सरकार- अन्नू कक्कड़

 डोईवाला

आज भानियावाला में आयोजित महिला मोर्चा  की कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष सुषमा चौधरी की अध्यक्षता व ममता नयाल के संचालन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।


 कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रचिता ठाकुर  व जिला महामंत्री  ममता नयाल  एवं सभी मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रदेश महामंत्री अन्नू कक्कड़  का स्वागत अभिनंदन किया ।


 भाजपा जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर  की   उपस्थिति में महिला मोर्चा के 6   मंडल अध्यक्षों के साथ भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति पर चर्चा की गई प्रदेश महामंत्री अन्नू कक्कड़  ने महिलाओं को केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हित में किए जा रहे कार्यो एवं योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया महिलाओं को आने वाले 2022 के चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत  द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए  रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं जिसके लिए  फॉरेस्ट गार्ड महिलाओं को भर्ती कि जाएगी ब्याज मुक्त ऋण से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है।


कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया इस अवसर पर  मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल  जिला मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण रावत   वेदप्रकाश कंडवाल जिला मंत्री पुनम चौधरी  सुंदर लोधी  गगनदीप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुसुम सिद्धू


 जिला उपाध्यक्ष चंद्रकला ध्यानी जिला मीडिया प्रभारी सुनीता नौटियाल मंडल मंत्री राममूर्ति मंडल उपाध्यक्ष आशा सेमवाल  मंडल अध्यक्ष माजरी सुमन लता मंडल अध्यक्ष थानों गीतांजलि रावत जी, मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश उषा जोशी  मंडल अध्यक्ष श्यामपुर समा पंवार  मंडल अध्यक्ष बीरभद्र रेनू बिष्ट एवं समस्त कार्यकारिणी व पदाधिकारी उपस्थित रहे ।