मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ को लेकर किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुग्ध अभिषेक

 डोईवाला

 मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कोरोना से पीड़ित होने के बाद से ही उनकी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके शीघ्र स्वास्थ्य कामना का इंतजार है।


 मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के दिल्ली एम्स में भर्ती होने के बाद डोईवाला के भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज नुन्नावाला गांव में शिव मंदिर में आज भगवान शिव को दुग्ध अभिषेक कर डोईवाला क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर पूजा अर्चना की।


 डोईवाला विधानसभा प्रभारी नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश में लगातार विकास की गति को देते हुए आज मुख्यमंत्री खुद इस बीच वैश्विक महामारी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं आज भाजपा का हर कार्यकर्ता उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहा है ।


जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रामकिशन ने कहा कि हम भगवान से कामना करते हैं कि मुख्यमंत्री जल्द स्वस्थ होकर इस प्रदेश के विकास  को और गति दें वह हमारे बीच में आए कार्यकर्ता बड़ी बेसब्री के साथ अपने मुख्यमंत्री का इंतजार कर रहा है।

 मीडिया प्रभारी सुरेश सैनी ने भी प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की

 कार्यक्रम में डोईवाला विधानसभा प्रभारी नरेंद्र सिंह नेगी, जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रामकिशन, मीडिया प्रभारी सुरेश सैनी, विशाल शर्मा, मनोज मेहरा, भाजपा नेत्री शैलेंद्र कोर ,परमजीत कौर, यशराज सोनकर, नीरज प्रजापति आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।