सुषमा चौधरी बनी डोईवाला महिला मोर्चा की अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

 डोईवाला-  

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने  मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है जिस कड़ी में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष द्वारा डोईवाला की  सक्रिय एवं वरिष्ठ महिला नेत्री सुषमा चौधरी को डोईवाला नगर  अध्यक्ष महिला मोर्चा की कमान सौंपी गई है ।


सुषमा चौधरी को महिला मोर्चा डोईवाला अध्यक्ष मनोनीत होने पर नगर की महिलाओं ने हर्ष व्यक्त किया है और कहा है कि सुषमा चौधरी के नेतृत्व में महिला मोर्चा डोईवाला नगर में एक मजबूत स्तंभ के रूप में स्थापित होगा जिसका फायदा पार्टी को 2022 में मिलना तय है।

 वही नवनियुक्त अध्यक्ष सुषमा चौधरी ने कहा कि पार्टी ने जो उन पर भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे साथ ही संगठन और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी और 2022 में भारतीय जनता पार्टी दोबारा सत्ता में आएगी और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में जीरो टॉलरेंस की सरकार अपना कार्य अगले 5 वर्ष भी करेगी।