भारतीय जनता मजदूर संघ प्रदेश अध्यक्ष खूब सिंह विकल ने संगठन का किया विस्तार ,सूची जारी।।
भारतीय जनता मजदूर संघ, उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष खूब सिंह विकल द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार किया गया इसमें संगठन के कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों की जिम्मेवारी सौंपी गई।
प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष खूब सिंह विकल ने अजीत वशिष्ठ, सरफराज अंसारी, शैलेंद्र कुमार, को प्रदेश महामंत्री, धर्मेंद्र कुमार, राकेश विरवानी, जितेंद्र पंत, दीपचंद को प्रदेश उपाध्यक्ष, हरदीप सिंह, शिवेश बोस, मनीराम, ऋषि कुमार, प्रितपाल सिंह, कामता सिंह सिंगर, विवेक राजपूत को प्रदेश मंत्री, एडवोकेट अमरीश कुमार को कानूनी सलाहकार, कुमारी गंगा आर्य को आईटी सेल एवं मीडिया प्रमुख की जिम्मेवारी सौंपी गई। लविश चौधरी, ओमि चंद, प्रवीण कुमार सैनी, प्रदीप कश्यप, करुणाकर शर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
साथ ही 10 जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा भी की गई इसकी सूची साथ में प्रेरित है।
प्रदेश अध्यक्ष खूब सिंह विकल ने कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन की रीति नीति को समझते हुए मजदूरों एवं श्रमिकों के हितों के लिए संघर्ष करेंगे।