श्रमजीवी पत्रकारो ने किया वृक्षारोपण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले वन कर्मियों का किया सम्मान

डोईवाला


 


श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तराखंड द्वारा आज दूधली के कैमरी गांव में वन क्षेत्र में वृक्षारोपण किया व पर्यावरण बचाने मैं पत्रकारिता के साथ-साथ अपनी भूमिका भी अदा की।


 


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के ओएसडी धीरेंद्र सिंह पवार ने भी शिरकत की व वृक्षारोपण किया साथ ही पत्रकारों द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने के साथ-साथ प्रदेश में चल रहे हरेला पर्व को भी मनाने व वृक्षारोपण करने पर बधाई दी।


 


उन्होंने कहा कि पत्रकार देश का चौथा स्तंभ है और कोविड-19 में पत्रकारों द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है कार्यक्रम में कोविड-19 के बावजूद भी प्रदेश में वृहद स्तर पर लगाए जा रहे लाखों पेड़ों को लगाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने व साथ ही अन्य कार्य को भी भली-भांति करने पर वन क्षेत्राधिकारी  घनानंद उनियाल समेत वन कर्मियों को सम्मानित भी किया गया।


 


प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार पत्रकारिता के साथ- साथ अन्य छेत्रो में भी सराहनीय कार्य कर रहे है यूनियन लगातार पत्रकारो के हितों के साथ साथ अन्य सामाजिक कार्यो में भी लगतार अपनी भूमिका अदा कर रही है।


 


कार्यक्रम में  इस  कोरोना काल में  विपरीत परिस्थितियों में कार्य कर रहे पत्रकारों का भी सम्मान किया गया।


कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी, कार्यक्रम संयोजक चन्द्रवीर गायत्री, जिलाध्यक्ष गोपाल सिंघल,नीलम ढोढ़ीयाल,शंकर सिंह कुशवाह, बॉबी शर्मा, अध्यक्ष रजनीश सैनी, महामंत्री महेन्द्र सिंह चौहान ग्राम प्रधान श्याम सिंह धामी , भाजपा नेता सरवन प्रधान, मंडल महामंत्री ललित पंत सहित यूनियन के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।