डोईवाला-
जलियावाला बाग हत्याकांड के आदेश करने वाले जनरल डायर को मारने वाले क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह काम्बोज को आज डोईवाला के बुल्लावाला में स्थानीय ग्रामीणों के साथ कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया व श्रधांजलि दी।
शहीद उधम सिंह ने जलियांवाला बाग कांड के बाद लगभग 21 वर्षों बाद जनरल डायर को उनके कृत्य की सजा देते हुए एक सभा के दौरान गोली मारी थी और हजारों लोगों की मौत का बदला लिया था।
शहीद उधम सिंह को इस गोली कांड के बाद अंग्रेजों द्वारा फांसी दे दी गई थी जिसके बाद उनका नाम इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया और आज भी देश में विभिन्न जगहों पर उनको एक महान क्रांतिकारी मानते हुए याद किया जाता है।
कार्यक्रम में डोईवाला के बुललावाला गांव में शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर क्षेत्रवासियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।
इस अवसर पर पंचायती राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित शर्मा ने कहा कि शहीद उधम सिंह किसी विशेष वर्ग के नहीं पूरे देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था ऐसे शहीदों को याद रख कर देश अखंड रह सकता है।
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि शहीदों को याद रखना हमारी संस्कृति है उनके बताए रास्ते पर चलना हमारा कर्तव्य है।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान नरेंद्र नेगी, मनोज कांबोज, शुभम कांबोज, दीपक रावत,राजेंद्र सिंह, कांग्रेस कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत सिंह बॉबी , इंद्रजीत सिंह, जसपाल सिंह, विजय बक्शी ,कमलगोला, सुंदर लोधी, जगदीश कांबोज, राजवीर सिंह, विजय कांबोज, पदम सिंह समेत अनेक लोग मौजूद थे,