डोईवाला-
आज रानीपोखरी न्याय पंचायत के बड़कोट रेंज में मुख्यमंत्री के ओएसडी धीरेंद्र पवार ने थानों रेंज द्वारा आयोजित वृक्षरोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भाग लिया।
धीरेंद्र पवार ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत ही आवश्यक है। वृक्षारोपण कार्यक्रम आज के परिवेश में जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। लोगों को जागरूक करने हेतु जन जागृति अभियान चलाया जाना चाहिए। जितनी ज्यादा हरियाली विकसित होगी, उतना ही अधिक स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार होगा।
अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने थानों रेंज परिसर के 60 हेक्टेयर भुमि में 1 लाख वृक्ष लगाने के लक्ष्य की भी सराहना की।
वृक्षारोपण में मुख्यतः सागोन, शीशम, हरेडा, आमला,बहेडा, बांज,जामुन,आदि
के वृक्ष को रोपित करने का कार्य किया
उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा थानों रेंज में 1 लाख वृक्षारोपण किये जाने का लक्ष्य निर्धारित है जिस संस्था को जो लक्ष्य निर्धारित किये गये है वह उसको पूरा करना सुनिश्चित करे। सभी संस्थायें पेड़ लगाये और उनकी देखभाल सुनिश्चित करें। उन्हांेने यह भी निर्देश दिया है कि सभी संस्थाओं के कर्मचारी व अधिकारी एक-एक वृक्ष अवश्य लगाये। वृक्ष मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी होता है। मानव होने के नाते हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम पेड़ों को बचायें और अधिक से अधिक पेड़ लगाये।
थानों रेंजर नत्थी लाल डोभाल ने कहा कि पेड़ों को मनुष्य का सबसे अच्छा दोस्त कहा जाता है, वास्तव में यदि पेड़ नहीं होते तो धरती पर जन जीवन ही नहीं होता। पेड़ हमें विभिन्न प्रकार के फलों और सब्जियों की प्रचुरता प्रदान करते हैं। पेड़ हम सबको छाया प्रदान करते है और वातावरण को ठंडा बनाते है, वातावरण मे ंनमी के स्तर को नियंत्रित करता है तथा मिट्टी के कटान को रोकने में मदद करता है वृ़़क्षों से बहुत सी जीवन उपयोगी वस्तुएं मिलती है। वृक्षों से ही पर्यावरण का निर्माण होता है।
कार्यक्रम में डोईवाला मंडल माजरी मंडल अध्यक्ष राजकुमार, पूर्व प्रधान सूंदर दास, भाजपा नेता नरेंद्र नेगी,प्रधान पंकज रावत, ललित जायसवाल परमेंद्र रावत, विनीत मनवाल,राकेश डोभाल,नरेश मनवाल,तरुण चोपड़ा,विशाल शर्मा,वेदप्रकाश कंडवाल,भगत सिंह राणा आदि उपस्थित थे।