डीजल- पेट्रोल मूल्य वृद्धि के खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस- गौरव चौधरी

डोईवाला- आज जिला कांग्रेस कमेटी परवादून के अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा रानी पोखरी चौक के निकट हिमानी वेडिंग प्वाइंट पर केंद्र सरकार के खिलाफ बढ़ती महंगाई बढ़ते गैस ,पेट्रोल, डीजल के दामों को लेकर धरना दिया।


इस मौके पर जिला अध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि कांग्रेस  जनहित के मुद्दों को उठाने के लिए आर पार की लड़ाई लड़ेगी उसके बदले सरकार चाहे हम पर मुकदमा दर्ज करें या जेल में डालें हम लगातार जनहित के मुद्दे उठाते आएंगे और सरकार को मजबूर कर देंगे कि वो डीजल पेट्रोल गैस के दाम घटाए।


ब्लॉक अध्यक्ष मोहित नेगी जी ने भी सरकार द्वारा पेट्रोल पदार्थों के मूल्यों को नियंत्रित न कर पाने का आरोप लगाया।


इस मौके पर कांग्रेस न्याय पंचायत के अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, ,महेंद्र भट्ट  ,पूर्व प्रधान सुरेंद्र सुरेंद्र मनवाल,  शोभित रावत , अनुभव भावना  ,योगेश पुंडीर  ,  ,कुंवर सिंह रावत  ,अमित तिवारी राजा ,विकास तिवारी ,योगेश पुंडीर  , शिवराज तोमर  , नितिन पवार , महेंद्र पवार , रघुवीर सिंह सोलंकी  ,अभिषेक आदि मोजुद थे !