नगर पालिका सभासद ने अपने वार्ड की सुरक्षा के किये इंतजाम। खुद सम्भाला मोर्चा

 डोईवाला- कोरोनावायरस के दौरान जारी         लॉकडाउन के बीच जहां नगर पालिका डोईवाला के कर्मचारी पूरे नगर पालिका क्षेत्र में सैनिटाइजेशन का कार्य लगातार कर रहे हैं तो


वहीं अपने क्षेत्र की विशेष रूप से फिक्र करते हुए वार्ड 19 चांदमारी  की सभासद दीपिका नेगी जहां लोगों को अपने घरों में रहकर सुरक्षित रहने के लिए अपील कर रही हैं और उनकी समस्याओं से प्रशासन को भी लगातार अवगत करा रही हैं तो वहीं बिना कार्ड धारकों को अन्नपूर्णा राशन किट भी दिलवा रही हैं।


तो वहीं उनके पति मनीष सिंह नेगी स्ववं  ही अपने क्षेत्र में सेनिटेशन का कार्य कर रहे हैं और उनके  वार्ड के नागरिक घरों में रहें सुरक्षित रहें इसको लेकर लगातार प्रयास कर रहे हैं उनकी इस मुहिम का उनके क्षेत्रवासियों को लाभ भी मिल रहा है और जनता उनके कार्य को सराह भी रही है।