डोईवाला पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के बीच आज 415 परिवारो को मिला खाद्यान्न

डोईवाला- 
आज तीसरे दिन भी राजीव नगर , केशवपुरी में  कार्ड धारकों को  मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत  के द्वारा हंस फाउंडेशन के सौजन्य से  415  कच्चे राशन की किट वितरण की गयी।


इस बीच  मुख्यमंत्री  के भाई बिरेंद्र सिंह रावत, राज्यमंत्री  करन बोरा, कैंप कार्यालय प्रभारी दिनेश सजवान , मुख्यमंत्री के निजी सहायक विपिन सिंह भाजपा के युवा नेता विक्रम सिंह नेगी,  डबल सिंह भंडारी ने पात्रों का चयन कर खाद्यान्न किट का वितरण किया।


जिसमे डोईवाला नगर अध्यक्ष विनय कंडवाल,  महामंत्री पंकज शर्मा,  पूर्व ग्राम प्रधान रवि पाल , कृष्ण कुमार,  प्रेम कुमार, लल्लन साहनी, चंदन जयसवाल, ललित कुमार, चंद्रकला ध्यानी, राम मूर्ती तायी , अमित कुमार ,संचित पांडे, मनमोहन नौटियाल, कृष्ण कुमार, सूरज रावत, सनी प्रजापति शुभम भारती, मनप्रीत सैनी, गुरप्रीत सिंह आदि ने सहयोग दिया।


डोईवाला कोतवाली से वरिष्ठ उपनिरीक्षक महावीर सिंह रावत,उपनिरीक्षक कमलेश प्रसाद गोड, उपनिरीक्षक दिनेश सती की चाक चौबंद व्यवस्था के बीच सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए खाद्यान्न वितरण किया गया।


जिसमे पूर्ति निरीक्षक विवेक साह,पूर्ति लिपिक गोकुल चंद रमोला, लेखपाल जयपाल सिंह रावत ने भी सहयोग किया।