ऋषिकेश भाजपा मण्डल द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया गया स्वागत

ऋषिकेश-


 भारतीय जनता पार्टी, ऋषिकेश द्वारा मंडल कार्यालय भाजपा भवन में नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष  कुसुम कंडवाल  एवं नवनियुक्त जिलाकोषाध्यक्ष  संजय व्यास  का स्वागत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारीयों का मण्डल कार्यालय पहुँचने पर ढोल- नगाड़ो, आतिशबाजी एवं फूल मालाओं से सभी कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर मिष्ठान वितरण किया।


स्वागत कार्यक्रम मे नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष  कुसुम कंडवाल  ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा पुनः मुझे जो यह दायित्व दिया गया उसके लिये  राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद।  कंडवाल  ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की यही विशेषता है कि यह संगठन कार्यकर्ताओं पर आधारित है जो कार्यकर्ता पार्टी के लिये निस्वार्थ कार्य करता है उसे संगठन दायित्व देकर नई नई जिम्मेदारियां प्रदान करता है। 


स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिनेश सती एवं संचालन मंडल महामंत्री हिमांशु संगतानी एवं सुमित पंवार ने संयुक्त रूप से किया।


स्वागत कार्यक्रम मे राज्यमंत्री कृष्ण कुमार सिंघल, भाजपा के वरिष्ठ नेता इन्द्रकुमार गोदवानी, सन्दीप गुप्ता, जितेंद्र अग्रवाल, स्नेहलता शर्मा, सरोज डिमरी, दिनेश सती, हिमांशु संगतानी, सुमित पँवार, कविता शाह, शिवकुमार गौतम, अनिता रैना, विकास तेवतिया, राकेश अग्रवाल, प्रमोद शर्मा, दीपक धमीजा, अनिल ध्यानी, ऋषि राजपूत, राकेश चन्द, अनिता तिवाड़ी, बीना देवी, जंयन्त किशोर, मोनिका गर्ग, भूपेन्द्र राणा, सुनील उनियाल, सचिन अग्रवाल, मुकेश ग्रोवर, बृजेश शर्मा, शम्भु पासवान, प्रकान्त कुमार, उषा जोशी, रोमा सहगल, नितिन सक्सेना, सिद्धार्थ डंगवाल, सुन्दरी कंडवाल, लव कंबोज, हैप्पी सेमवाल, विनोद भट्ट, लक्ष्मी रावत, रश्मि देवी, सरला अग्रवाल, राजीव चौधरी, गम्भीर मेवाड़, माधव नोटियाल, रणवीर सिंह, अक्षय खैरवाल, जयकुमार उपाध्याय, अशोक गोस्वामी, हरिशंकर प्रजापति, जयप्रकाश नारायण, सुनीता नोटियाल, सीमा खुराना, माधवी गुप्ता, सिमरन गाबा, सीमा रानी, अशरफी राणावत, विवेक शर्मा, मदन कोठारी, दिगम्बर नोटियाल, रूपेश गुप्ता, दुर्गेश कुमार आदि उपस्थित थे।