मुख्यमंत्री का डोईवाला ओर ऋषिकेश पहुचने पर जोरदार स्वागत

डोईवाला/ऋषिकेश-


गैरसैण को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने के उपरांत गैरसैण की जनता में जश्न के माहौल के बीच आज देर शाम मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जब अपनी विधानसभा डोईवाला पहुंचे तो डोईवाला विधानसभा की जनता ने भी मुख्यमंत्री के निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का डोईवाला चौक पर भव्य रूप से स्वागत किया कार्यकर्ता भारी बारिश के बीच भी पूरे हर्ष उत्साह के साथ मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जुटे थे आपको बता दें कि गैरसैंण को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस निर्णय की हर कोई उत्तराखंडी प्रशंसा कर रहा है व हर्षोल्लास में डूबा हुआ है।


होली से पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा राज्य बनने के बाद से ही यहां के निवासियों की गैरसैंण को राजधानी बनाने की मांग का त्रिवेंद्र रावत ने सम्मान करते हुए विधानसभा सत्र के दौरान गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन  राजधानी बनाने की घोषणा की थी


जिस पर आज कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का डोंइवाला चौक पर स्वागत किया स्वागत करने वालों में  राज्य मंत्री करण वोहरा ,भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, महामंत्री पंकज शर्मा, विक्रम सिंह नेगी, ललित पंत, अमित कुमार, ललित जायसवाल, अल्पना प्रजापति, वर्षा वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार,सम्पूर्ण सिंह रावत,मनमोहन नौटियाल, ममता नयाल, पूनम चौधरी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


वहीं दूसरी ओर ऋषिकेश में भी मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया भारतीय जनता पार्टी, ऋषिकेश मंडल द्वारा   मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत  का गैरसैण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने के बाद ऋषिकेश आगमन पर स्व इन्द्रमणि बड़ोनी चौक पर जोरदार स्वागत किया गया। स्व इन्द्रमणि बड़ोनी चौक पर मंडल अध्यक्ष दिनेश सती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने  मुख्यमंत्री का गैरसैण को राजधानी बनाने पर फूल मालाओं से स्वागत किया एवं धन्यवाद दिया।
गैरसेंण को राजधानी घोषित करने पर हर्ष व्यक्त करने वालो मे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, राज्यमंत्री कृष्ण सिंघल, वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्रकुमार गोदवानी, संजय शास्त्री, सुदेश  कंडवाल, सन्दीप गुप्ता, हिमांशु संगतानी,  संजय व्यास, प्रमोद शर्मा, सरोज डिमरी,  सिद्धार्थ डंगवाल, ऋषि राजपूत, संजीव चौहान, भूपेन्द्र राणा, मुकेश ग्रोवर,  कविता शाह, अनिता तिवाड़ी, रोमा सहगल, लव कंबोज, गणेश रावत, राजेश जुगरान, विजय बड़ोनी, राजेन्द्र बिष्ट, विजेंद्र मोघा, पंकज शर्मा, तरुण राणा आदि उपस्थित थे।