देहरादून-
कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु प्रदेश में लागू लॉकडाउन के उल्लघंन करने पर आज दिनांक 29 मार्च 2020 को प्रदेश में कुल 21 अभियोग पंजीकृत किये गये, जिसमें 155 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। प्रदेश में अभी तक कुल 329 अभियोगों 1866 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अभी तक एमवी एक्ट के अन्तर्गत कुल 6727 वाहनों के चालान, 1795 वाहन सीज एवं 2988070 रूपये संयोजन शुल्क वसूला गया।*