ऋषिकेश/डोईवाला-
भारतीय जनता पार्टी, ऋषिकेश मंडल द्वारा गैरसेंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किये जाने पर माननीय मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का आभार व्यक्त किया गया। दून तिराहे पर मंडल अध्यक्ष दिनेश सती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिष्ठान किया।
गैरसेंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किये जाने पर ऋषिकेश मण्डल कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिनेश सती ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जन भावनाओं को ध्यान मे रखकर अन्य पर्वतीय प्रदेशों की भांति ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को घोषित किया है। इससे पर्वर्तीय क्षेत्रों मे भी ओर अधिक विकास हो सकेगा और पलायन पर भी रोक लगेगी।
गैरसेंण को राजधानी घोषित करने पर हर्ष व्यक्त करने वालो मे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, राज्यमंत्री कृष्ण सिंघल, वरिष्ठ भाजपा नेता देवेन्द्र शास्त्री, इंद्रकुमार गोदवानी, संजय शास्त्री, सन्दीप गुप्ता, हिमांशु संगतानी, सुमित पँवार, संजय व्यास, मनोज सेठी, दीपक धमीजा, प्रमोद शर्मा, राकेश चन्द, हरीश आनंद, नितिन सक्सेना, सिद्धार्थ डंगवाल, जयन्त किशोर शर्मा, ऋषि राजपूत, गंभीर मेवाड़, मुकेश ग्रोवर, सरला अग्रवाल, सतीश दुबे, राकेश अग्रवाल, सरोज डिमरी, अनन्तराम भट्ट, अविनाश अग्रवाल, राजेश दिवाकर, सीमा खुराना आदि उपस्थित थे।
वही दूसरी ओर डोईवाला में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिश बाजी कर मुख्यमंत्री के निर्णय पर हर्ष व्यक्त किया ।डोईवाला में मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया।कार्यक्रम में नितिन बड़थ्वाल, सम्पू्पू्र्णर्ण सिह रावत,नरेंद्र नेेेगी सहित कई भाजपा कार्य्य्कर्ता थे।