मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर डोईवाला में भाजपाइयो ने मरीजो को बाटे कम्बल ओर फल,दीर्घायु होने की कामना

डोईवाला- प्रदेश के  मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के 59 वें जन्मदिवस के उपलक्ष में आज डोईवाला नगर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने डोईवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र सिंह पवार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर के नेतृत्व में अस्पताल में भर्ती मरीजों को कंबल एवं फल वितरण किए एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के दीर्घायु होने की कामना की।


मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी धीरेंद्र सिंह पवार ने कहा कि प्रदेश के ईमानदार  मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का जन्म दिवस आज पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है हमारे प्रदेश को एक इमानदार छवि का कठोर निर्णय लेने वाला मुख्यमंत्री मिला है यह हमारे प्रदेश का सौभाग्य है।


जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने कहा कि आज सभी प्रदेश के साथ-साथ देहरादून के सभी मंडलों में मुख्यमंत्री की दीर्घायु कामना को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिस कड़ी में डोईवाला में भी आज  फल वितरण का कार्यक्रम किया गया है।


नगर अध्यक्ष विनय कंडवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का समस्त कार्यकर्ता प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ खड़ा है और उनके दीर्घायु होने की कामना करता है ।


फल एवं कंबल वितरण कार्यक्रम में राजेंद्र तडीयाल, पंकज शर्मा, रोहित छेत्री, विशाल छेत्री, मनदीप बजाज ,राकेश नौटियाल, अजय लोधी, राकेश लोधी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुषमा आर्य, भाजपा जिला महिला मोर्चा मंत्री पूनम चौधरी,


राहुल लोधी,  विपिन कंडवाल ,राममूर्ति देवी, ममता नयाल ,चंद्रकला ध्यानी ,ग्राम प्रधान पंकज रावत, हिमांशु राणा, संदीप नेगी ,गौरव जोशी, मनीष नेगी, पंकज बहुगुणा,अन्नू कौशल, प्रवीण कन्नौजिया, राजेश भट्ट,वर्षा वर्मा,अल्पना प्रजापति, सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।