केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और उत्तराखंड के केबिनेट मंत्री सुवोध उनियाल के हाथो मिला सम्मान
डोईवाला
डोईवाल की सोशलिस्ट महिला व समाज की गरीब महिलाओ के उत्थान के लिये काम कर रही सामाजिक कार्य कर्ती श्री मती सरिता जोशी का दिल्ली मे सिक्स सिग्मा स्टार हेल्थ केयर ऑर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित एक्सीलेंस अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया था जिसमे भारत सरकार के केबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर और उत्तराखंड के केबिनेट मंत्री सुवोध उनियाल ने सरिता जोशी को यह सम्मान दिया था।
आज डोईवाला के भानियावाला में भारतीय जनता पार्टी की नगर मण्डल एकाई के एक कार्यक्रम में सरिता जोशी को उत्तराखण्ड का नाम देश मे रोशन करने पर समानित किया गया।
इस अवसर पर सम्मान समारोह में सरिता जोशी ने कहा की उनका सम्मान उत्तराखंड की बेटी का सम्मान है और वह पहाड़ की गरीब महिलाओ के उत्थान का प्रयास जारी रखेगी ताकि महिला सशक्तिकरण का हमारा सपना साकार हो सके।इस अवसर पर भाजपा नेत्रि अनिता अग्रवाल राम मुर्ति देवी अल्पना प्रजापति वर्षा आशा सेमवाल अनिता गुरुग आशा कोठारी पूनम तोमर व ममता नयाल के साथ डोईवाला नगर मण्डल भाजपा अध्यक्ष विनय कंडवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।