लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला पहुंचे दून ।
डोईवाला।
आज सुबह हर्रावाला रेलवे स्टेशन पर देवभूमि आगमन पर लोक सभा के अध्यक्ष ओम बिरला का भाजपा कार्यकर्ताओ ने फूल मालाओ से स्वागत किया। इसके बाद ओम बिरला का काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच देहरादून के लिये रवाना हो गया।
देहरादून में आयोजित हो रहे पीठासीन सम्मेलन मे भाग लेने लोक सभा के अध्यक्ष रेल मार्ग से हर्रावला रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। रेल स्टेशन पर
लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत करने सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड अजय भट्ट के साथ देहरादून महा नगर अध्यक्ष विनय गोयल मेयर सुनील उनियाल गामा भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर अशोक राज पवार मंडल अध्यक्ष बालावाला राज प्रधान राजपाल रावत वरिष्ठ भाजपा नेता सम्मानित पार्षद गण वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नेताओं ने लोक सभा अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।