1 जनवरी से CAA के समर्थन में घर-घर पत्रक वितरण करेगी भाजपा

देहरादून- भारतीय जनता पार्टी जिला देहरादून द्वारा  जिला कार्यालय सभागार   में नागरिक संशोधन  अधिनियम 2019 पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अजय भट्ट ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक कानून है और जब तरह के कानून आते हैं तो विपक्ष द्वारा बाधाएं उत्पन्न की ही जाती है। उन्होंने ने कहा इस कानून से भारत में रह रहे शरणार्थियों का जीवन स्तर  सुधर  जाएगा और वे आम भारतीय की तरह जीवन यापन कर सकेंगे। भट्ट ने कहा कि अटल जी के जमाने में मनमोहन सिंह इस  कानून को लाने की बात करते थे लेकिन आज कांग्रेसी इसका क्यों विरोध कर रही है? क्यो कांग्रेस भरम फैला कर मुस्लिम भाइयों को गुमराह कर रही है उन्होंने संगठन द्वारा प्रदत कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं से पूर्ण ताकत मनोयोग से करने की अपील की।


वर्कशाला की अध्यक्षता कर रहे भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 1 जनवरी से 15 जनवरी तक प्रत्येक बूथ पर घर-घर में  CAA के समर्थन में पत्रक वितरित करेगी और महा संपर्क अभियान चलाएगी। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 6 जनवरी से 10 जनवरी तक रैली आयोजित की जायेगी, युवा मोर्चा 7 जनवरी से 10 जनवरी के बीच स्कूलों कालेजों में गोश्ठी व पत्रक वितरित  करेगा। जबकि महिला मोर्चा समूह की महिलाओं से संपर्क करेगा। और अनुसूचित मोर्चा, किसान मोर्चा, जनजाति मोर्चा को भी जिम्मेदारी दी गई है  उन्होंने कहा कि महा जन सम्पर्क की जिम्मेदारी  वीर सिंह चौहान अनिल डबराल, दर्जा धारीकृष्ण कुमार सिंघल व संवाद कार्यक्रम की जिम्मेदारी करण वोहरा राजाराम व प्रेमचंद जैन को दी गई है।


जबकि प्रबुद्ध
 सम्मेलन विपुल मंडोली देवेंद्र दत्त सकलानी की देखरेख में होंगे , रैली प्रमुख सुदेश
 कंडवाल, दिनेश सजवान व सूरत सिंह चौहान को बनाया गया है । सामाजिक संपर्क अभियान संदीप गुप्ता, दीवान सिंह, वअरुण
 मित्तल देखेंगे। मीडिया  संपूर्ण सिंह रावत पंकज शर्मा व यशपाल नेगी देखेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के उपाध्यक्ष व जिला देहरादून के प्रभारी मयंक गुप्ता सहसपुर के विधायक सहदेव पुंडीर पूर्व जिला अध्यक्ष ओमवीर राघव प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सौरभ थपलियाल दर्जा धारी राजकुमार पुरोहित करण वोहरा आदि ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया वर्कशॉप में जिला उपाध्यक्ष नवीन चौधरी दिनेश सजवान सुदेस कंडवाल राजकुमार राज जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत युवा मोर्चा के अध्यक्ष विपुल बंदोली किसान मोर्चा के अध्यक्ष विजय भट्ट प्रदीप धस्माना मीता सिंह अमर सिंह चौहान विनय कंडवाल गणेश रावत धन देश उनियाल वीर सिंह चौहान यशपाल नेगी दाताराम रविंद्र राणा जितेंद्र अग्रवाल प्रदीप धस्माना,शरद रावत,राजेन्द्र मनवाल,अमर सिंह चौहान,पंकज शर्मा सहित अनेको भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे