बुल्लावाला के ग्रामीणो ने श्रमदान कर बनाया अस्थायी पुल

 


 


डोईवाला- मजबूर ग्रामीणो ने अस्थायी पुल बनाने के बाद किया श्रमदान


डोईवाला- बुल्लावाला सत्तिवाला मार्ग स्थित सुस्वा नदी पर अस्थायी पुल बनाने के बाद आज ग्रामीणों द्वारा कच्चे रास्ते का श्रमदान किया गया। 
                            गौरतलब है कि ग्रामीम पिछले कई सालों से पुल की मांग करते आ रहे हैं, ओर हर बरसात के बाद ग्रामीणों को स्वयं ही अस्थायी पुल का निर्माण करना पड़ता है। हालांकि 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा व कॉंग्रेस दोनो ही बड़े दलों ने इस पुल के निर्माण करने की बात अपने एजेंडे में रखी थी, जबकि डोईवाला पूर्व विधायक हीरा सिंह बिष्ट द्वारा पुल निर्माण का शिलापट भी लगा दिया गया था, पर उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे भाजपा के पक्ष में आये, ओर त्रिवेंद्र सिंह रावत डोईवाला विधानसभा से विधायक बने, ओर सूबे के मुख्यमंत्री भी, इससे छेत्र वासियों की शीघ्र ही सुसवा नदी पर पुल बनने की उम्मीदों पर पंख लगे, पर लगभग 3 वर्ष बीत जाने के बावजूद भी अभी तक सरकार द्वारा पुल का निर्माण कार्य शुरू नही किया गया। जिससे निराश ग्रामीण स्वयं ही हर बरसात के बाद ह्यूम पाइप की मदद से पुल का निर्माण करने को मजबूर है।
                          क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेन्द्र तड़ियाल ने कहा कि सुस्वा नदी पर पुल का निर्माण अति आवश्यक है, ओर मुख्यमंत्री के खुद यह बात संज्ञान में है, ओर सरकार शीघ्र इस पर कार्य शुरू करेगी। भाजपा नेता मनोज काम्बोज ने कहा कि भाजपा सरकार जनहित कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रही है, ओर शीघ्र ही पुल निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
                             वहीं ग्राम पंचायत मार्खमग्रांट से वार्ड एक कि ग्राम पंचायत सदस्य आशिया परवीन, वार्ड 4 की सदस्य मंजू देवी, वार्ड सदस्य पदम सिंह, वार्ड सदस्य विष्णु रौथाण, वार्ड सदस्य सुभम काम्बोज व ग्रामीण जाकिर हुसैन, मेहफूज अली, रियाज़ अली ने भी सुसवा नदी पर पुल निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की।