पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा किया SDRF वाहिनी का भ्रमण और निरीक्षण

डोईवाला- पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार आईपीएस द्वारा  SDRF वाहिनी  जोलीग्रांट का निरीक्षण एवंम भ्रमण किया गया यह   पुलिस महानिदेशक  पद पर रहते हुए उनका  प्रथम भ्रमण कार्यक्रम था,कार्यक्रम की शुरुआत नव निर्मित वाहिनी के निर्माण कार्यों के निरीक्षण के साथ आरम्भ हुई, जहां उन्होंने   निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही जवानों के लिए बन रही बेरिको कि भी सराहना की।


वाहिनी भ्रमण के बाद पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा SDRF जवानों द्वारा आयोजित सैनिक सम्मेलन में भाग लिया एवम संवाद किया। जवानों से उनकी समस्या पूछी गयी साथ ही  SDRF से सम्बंधित बेहतरीन कार्यो पर सुझाव मांगे।


डीजीपी अशोक कुमार ने   कहा कि SDRF ने अल्प समय मे जो मुकाम हासिल किया है यह निश्चित ही जवानों के  समर्पण, त्याग और  प्रबल इच्छा शक्ति  की गाथा है। SDRF स्थापना वर्ष को याद करते हुए कहा  कि डोईवाला में  SDRF  वाहिनी के  शिलान्यास कार्यक्रम में मैं भी आईजी  BSF  पद पर नियुक्त रहते हुए सम्मलित हुआ था,  तब आपदा में  प्रतिवादन अत्यंत अल्प रूप में  हुआ करता था, SDRF के गठन के पश्चात SDRF ने आपदा प्रबंधन की नई परिभाषा  रची है नए मुकाम हासिल किए है विश्वास की  नई गाथाएँ बनाई है  अत्यंत कम समय में शीर्षतम बलों की उपस्थिति में  sdrf को अन्य प्रदेशों में रेस्कयू हेतु बुलाया जाना प्रदेश के लिए गर्व का विषय रहा है भविष्य में SDRF बल में रेस्कयू के दौरान किसी के जीवन रक्षा जैसी घटना में सम्बंधित का नाम जीवन रक्षा पदक हेतु भी भेजा जाएगा । वर्तमान में SDRF ने कोविड 19 जैसी महामारी में भी अपने कार्यो से आम जनमानस में एक अलग छवि स्थापित की है जिसके लिए में बल के जवानों को ओर ओफिसर्स को बधाई देता हूँ। इसके पश्चात महानिदेशक उनके द्वारा  SDRF पत्रिका एसडीआरएफ एक परिचय का विमोचन भी किया साथ ही नवनिर्मित वाहिनी में बृक्षारोपण कर , पर्यावरण सरक्षण का संदेश भी दिया।



            पुलिस महानिदेशक ने   सैनिक  सम्मेलन के पश्चात सेनानायक SDRF   नवनीत सिंह द्वारा  वाहिनी का प्रस्तुतिकरण डिजिटल रूप के साथ किया, जिसके माध्यम से वाहिनी की संरचना, कार्य उद्देश्य, रूपरेखा कोविड काल के दौरान उपलब्धियाँ, प्रशिक्षण, भविष्य की कार्ययोजना एवम जनजागरूकता अभियानों पर  चर्चा की।


        कार्यक्रम की समाप्ति पर  DGP  द्वारा मीडिया से भी वार्तालाप की , जिस माध्यम से उन्होंने सन्देश दिया कि भविष्य में बल में एक कम्पनी का  गठन भी किया जा रहा है तद्पश्चात sdrf की पोस्टों को अन्य स्थानों पर भी नियुक्त किया जायेगा। साथ ही  SDRF के अत्यधुनिक बल बनाने पर भी चर्चा की, ओर बताया कि SDRF में CBRN टीम के गठन की प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं हमने   CBRN  उपकरणों को भी क्रय कर लिया है साथ ही टीम के सदस्यों ने  आवश्यक ट्रेनिग भी प्राप्त के ली है कार्यक्रम के अंत मे सेनानायक  द्वारा महानिदेशक  एवम उपमहानिरीक्षक  को  वाहिनी प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मान दिया एवम वाहिनी उपसेनानायक  अजय भट्ट द्वारा  धन्यवाद ज्ञापित किया। 

     वाहिनी भ्रमण एवम निरीक्षण के दौरान DGP  के साथ ही नीलेश भरणे पुलिस उपमहानिरीक्षक अपराध एवम कानून व्यवस्था  नवनीत भुल्लर सेनानायक SDRF   अजय भट्ट उपसेनानायक  जया बलूनी  पुलिस महानिदेशक के सहायक/अपर पुलिस अधीक्षक  कमल सिंह पंवार सहायक सेनानायक SDRF   अनिल शर्मा सहायक सेनानायक SDRF  राजीव रावत शिवीरपाल SDRF इंस्पेक्टर प्रवीण आलोक इंस्पेक्टर संजय रौथान इंस्पेक्टर जगदंबा बिजल्वाण इंस्पेक्टर अमित चौहान ,इंस्पेक्टर  ललिता नेगी  इंस्पेक्टर अनिता गैरोला, सबइंस्पेक्टर जयपाल राणा, सब इंस्पेक्टर विजय रयाल इत्यादि मौजूद थे मंच संचालन  निरीक्षक प्रमोद रावत ने किया।