डोईवाला - डोईवाला विधानसभा के ग्राम सभा नकरौंदा में जिला परवादून कांग्रेश द्वारा आयोजित खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने शिरकत की ओर जरूरतमंदों को कोरोना काल में खाद्यान्न मुहैया कराकर उनकी मदद की गई।
आपको बता दे की कोरोना काल में प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाने में इस बार कांग्रेस ने काफी लोगों तक मदद पहुंचाने का काम किया है इसी कड़ी में पूरे प्रदेश भर का भ्रमण कर जरूरतमंदों की मदद कर रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आज नकरौंदा में एआईसीसी सदस्य एसपी सिंह व सरदार भगवान सिंह यूनिवर्सिटी के सहयोग से जिला परवादून कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव सिंह द्वारा आयोजित खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम में शिरकत कर जरूरतमंद लोगों को खाद्यान्न किट वितरित की।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आज जनता महंगाई के कारण त्राहिमाम कर रही है तो वहीं कोविड-19 के दौर में सरकार जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने में विफल साबित हुई है कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने का कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव सिंह वरिष्ठ कांग्रेस नेता बुद्धदेव सेमवाल सागर बिष्ट आशीष खत्री तनवीर राणा पंकज जोशी राहुल खरोला राहुल कुमार मनजीत रावत अरुण पाल लखबीर सिंह महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पछवादून अध्यक्ष संजय किशोर, गिरीश पुनेड़ा, प्रदेश सचिव कमर खान ताबी, नवीन पयाल व अन्य मौजूद रहे।