डोईवाला/देहरादून- डिफेंस कॉलोनी सोसायटी द्वारा गेट लगाकर बद्रीपुर, नवादा, के दशकों पुराने मार्ग को रोकने के विरोध में आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव चोधरी ने मौके पे जाकर धरने को अपना समर्थन दिया, आज इस मार्ग के बन्द होने के कारण आसपास के एक बड़े क्षेत्र की आबादी प्रभावित हो रही है, जिससे अपने बैंक, स्कूल, पोस्ट ऑफिस जाने वाले आम लोगों व विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इस कोरोना काल में डिफेंस कॉलोनी सोसायटी द्वारा अमानवीय कार्य किया गया जिससे लोगो को आंदोलन करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।धरने को पार्षद सचिन थापा पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहित वालिया पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य तेजेंद्र रावत पूर्व प्रधान बद्रीपुर विजेंद्र वालीया कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सागर बिष्ट आशीष खत्री नीरज त्यागी कुलदीप कुमार विमला कटारिया आदि मौजूद थे।
वही दूसरी ओर यूकेडी के द्वारा दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन के दौरान जिसमे UKD के केंद्रीय अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ विरेन्द्र सिंह रावत केंद्रीय मिडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल, केंद्रीय युवा अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, संजय बहुगुणा केंद्रीय संगठन महामंत्री , ज़िला कार्यकारी उपाध्यक्ष किरन रावत, सीमा रावत ज़िला युवा अध्यक्ष, दिनेश नेगी, गांव वासी पूर्व प्रधान पति विरेन्द्र वालिया, उषा, रीना, शालिनी कैंतुरा, सुमित्रा, अशोक सेमवाल, नवीन ठाकुर, आनंद सिंह आदि सेकड़ो गांव वासी महिला, पुरुष, युवा, बच्चे, बुजुर्ग ने दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन किया।
केंद्रीय मिडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 2 दिन के अंदर प्रशासन इस गेट को नहीं हटाता है तो स्थानीय निवासी स्वयं यह गेट हटवा देंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
डोईवाला विधानसभा के बद्रीपुर गांव के 1000 परिवार गांव वासियो का पुश्तैनी यह रास्ता 1942 तक 12 फुट की रोड थी।
विरेन्द्र सिंह रावत ने कहा डिफेन्स कलोनी के कुछ रिटायर्ड फ़ौजी अपनी तानाशाही पर उतर आए और दो दिन पूर्व गांव वासियो का रास्ता बंद कर दिया। बाउंड्री वाल लगा कर गेट लगा दिया।
भारी भरकम पोल भी लगा दिया। सिक्योरिटी गार्ड भी लगा दिया, जबकि उत्तराखंड के पूर्व निष्कासित उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का निवास भी यहाँ से 300 मीटर पर है लेकिन उनके कान मे जूं भी नहीं रेंगी।
गांव वाले उस रोड से दिनचर्या करते हैं। वहाँ से राशन, पानी, स्कुल जाना, हॉस्पिटल जाना, बैंक जाना दूध लाना ले जाना आदि काम करते हैं।
पूर्व प्रधान वीरेंद्र वालिया ने कहा कि हम खुद गवाह है हमने ज़ब से होश संभाला था हम उधर से जाते थे।
सीमा कटारिया ने कहा कि रोड बंद कर बद्रीपुर को पाकिस्तान बॉर्डर बना दिया गया है। दुख होता है। अगर दो दिन के अंदर रास्ता नहीं खोला गया तो उग्र धरना प्रदर्शन किया जाएगा। रास्ता खोला जाए रास्ता इंसान के लिए है।