भारतीय संस्कृति में विक्रम संवत का महत्वपूर्ण स्थान- हेमा पुरोहित

डोईवाला / बालावाला - भारतीय संस्कृति सुरक्षा संगठन द्वारा नकरोंदा मे हिन्दू नव वर्ष बड़े धूम धाम से मनाया गया नव रात्रि व बैशाखी पर्व की सभी छेत्र वासियों को शुभकामनायें दी। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों ने भी शिरकत की।

 कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस सेवा दल  हेमा पुरोहित मौजूद रही।


कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में हेमा पुरोहित ने कहा कि भारतीय समाज को अपने नववर्ष को जोर शोर से मनाना चाहिए। हमारी महान भारतीय संस्कृति में विक्रम संवत और चैत्र नवरात्रि का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। नव वर्ष के शुभारंभ के रूप में वर्ष प्रतिपदा का यह दिन हमें अपनी महान सांस्कृतिक विरासतों और परम्पराओं की याद दिलाता है।


 वरिष्ठ समाजसेवी प्रवीण पुरोहित ने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा भारतीय ही नही अपितु सम्पूर्ण सृष्टि का नव वर्ष है। चैत्र नवरात्रि, शक्ति की देवी मां दुर्गा की पूजा-अर्चना का नौ दिनों तक चलने वाला महापर्व है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के प्रदेश अध्यक्ष भूपाल जी अपणु पहाड़ अपणु संस्कृति के अध्यक्ष प्रवीण पुरोहित  पूर्व ग्राम प्रधान शबनम मिया वाला सहकारी समिति के अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित  प्रमोद राणा  पूनम  पंकज पाल त्रिलोक  आदि मौजूद रहे ।कार्यक्रम के सयोजक  भूपेश जोशी थे।