डोईवाला
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर के देहरादून जिले के युवा मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के निरस्त करने के आदेश पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रदीप नेगी जेटली ने मीडिया को जानकारी साझा करते हुए कहा कि जिले के सभी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति नियमों के तहत एवं पारदर्शिता से की गई है इसमें भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडल अध्यक्षों के प्रस्ताव एवं स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री की सहमति के बावजूद ही युवा मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्षों की जिम्मेदारी दी गई थी।
आज भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर द्वारा जो नियुक्ति निरस्त की बात कही जा रही है उसका संज्ञान नही है। भाजपा जिलाअध्यक्ष से वार्ता कर ली जाएगी साथ ही सभी मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति यथावत रहेगी और युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता 2022 में पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।