डोईवाला

 नई आशा स्वयं सहायता समूह लगातार महिलाओं के हितों के लिए कार्य करता जा रहा है इसी कड़ी में आज नगर पालिका के वार्ड संख्या 3 बारूवाला- कानहरवाला में समूह की महिलाओं द्वारा देश के प्रसिद्ध होली के त्यौहार के लिए भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं ।



होली के त्यौहार के लिए इस बार  समूह की महिलाएं होली खेलने के शौकीनों के लिए इस बार ऑर्गेनिक रंग बनाने का कार्य करने जा रही हैं यह रंग सूखे व गीले दोनों प्रकार के होंगे इसके लिए आज मास्टर ट्रेनर श्यामा चौहान एवं सीता भट्ट ने समूह की महिलाओं को  ऑर्गेनिक रंग बनाने की ट्रेनिंग देने के साथ ही उनको किस प्रकार से तरक्की के पथ पर जाना है इसको लेकर भी काफी जानकारियां मुहैया कराई गई।

 समूह की अध्यक्ष आशा सेमवाल ने बताया कि हर्बल रंगों से स्किन पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है साथ ही यह रंग बाजार में मिलने वाले मिलावटी रंगों से काफी सस्ते भी होते हैं अगर समूह की महिलाएं इन रंगों का निर्माण करती हैं तो जहां महिलाओं को एक रोजगार उत्पन्न होगा साथ ही इन रंगों का इस्तेमाल करने वाले लोगों को भी किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा यह हर्बल रंग आंखों वालों व मुह में जाने के पश्चात भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाएंगे साथ ही उन्होंने बताया  समूह की महिलाएं रंगों के साथ ही इस बार गुजिया और पापड़ भी बनाएंगे और उसका वितरण करेंगे।

 मास्टर ट्रेनर श्यामा चौहान ने बताया की शुरू में काम शुरू करने में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा उनकी आर्थिक स्थिति भी काफी खराब हो गई थी लेकिन उसके बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और छोटे से काम से ही आज वह बड़े स्तर पर कार्य कर रही हैं इसलिए उन्होंने समूह की महिलाओं से भी मेहनत और लगन के साथ कार्य कर  अपनी आजीविका चलाने और व खुद को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में दूसरी ट्रेनर के रूप में सीता भट्ट ने भी काफी जानकारियां समूह की महिलाओं को दी।

 कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी की मंडल उपाध्यक्ष आशा सेमवाल, मनीषा थापा, संतोष नेगी ,संगीता कंडियाल, लक्ष्मी राणा, रीना चौहान, पुष्पा, अल्पना ,रामा देवरानी, शशिबाला जोशी, बीना सेमवाल, रोशनी भट्ट सहित सभासद हिमांशु राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, वन विकास निगम के सदस्य संजीव सैनी, सभासद संदीप नेगी आदि मौजूद रहे।