जरूरतमंद महिलाओं की मदद को तैयार नारी शक्ति स्वरूपा महिला संगठन
• महेंद्र सिंह चौहान
डोईवाला
डोईवाला के भानियावला में महिला समूह नारी शक्ति स्वरूपा महिला प्रदेश संगठन की बैठक प्रदेश अध्यक्ष गीता मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही महिला समूह में महिलाओं को जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराने के साथ ही महिलाओं के समूह द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना है।
बैठक में महिला समूह से जुड़ी विकास नगर, ऋषिकेश देहरादून रुड़की और डोईवाला की सदस्यों ने भाग लिया। नारी शक्ति स्वरूपा महिला समूह संगठन की प्रदेश अध्यक्ष गीता मौर्य ने कहा कि
आज सरकार भी महिलाओं की बेहतरी के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रही, और महिला समूह को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ऋण उपलब्ध करा रही है, जिससे समूह की महिलाए अपना हुनर तरास कर रोजगार स्थापित कर परिवार की आय का जरिया बन रही है। समाज में अपना नाम भी कमा रही है। कार्यक्रम का सफल संचालन संगठन की सचिव रीता नेगी ने किया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोमल देवी कोषाध्यक्ष, महिला सचिव, रीता नेगी- सचिव महिला समूह, नीलम नेगी महासचिव, शायरा बानो, पिंकी, पूर्व ग्राम प्रधान नरेंद्र नेगी सहित समुह से जुड़ी महिलाएं मौजूद रही।