प्रदेश के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका- धीरेन्द्र पंवार

  डोईवाला

 कल्याणी महिला समिति  अठुरवाला का 1 वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर आज समिति द्वारा वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया।


 वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी धीरेंद्र सिंह पवार ने समिति के सभी सदस्यों को सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर बधाई दी व उनका उत्साह वर्धन किया।


 आपको बता दें कि महिलाओं के उत्थान हेतु  कल्याणी महिला समिति द्वारा आज 1 वर्ष पूर्ण होने पर वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया था जिसमें मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी धीरेंद्र पवार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जहां पर समिति की महिलाओं ने उनका फूल मालाओं के साथ मुख्य अतिथि  का जोरदार स्वागत किया।


 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी धीरेंद्र सिंह पवार ने कहा कि उत्तराखंड राज्य   निर्माण में महिलाओं की मुख्य भूमिका रही है व महिलाओं के लिए सरकार भी विभिन्न तरह की योजनाएं चला रही हैं क्योंकि अगर मातृशक्ति मजबूत होगी तो प्रदेश  भी मजबूत होगा और विकास को गति मिलेगी उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है ।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार  महिलाओं को स्वावलंबी एवं रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार ग्रोथ सेंटर  व महिलाओं के समूह को बिना ब्याज के लोन उपलब्ध कराकर उनके हाथों को मजबूत करने के लिए कार्य कर रहे हैं उन्होंने समिति की महिलाओं  को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।

 कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल ,महामंत्री मनवर सिंह नेगी ,सभासद संदीप नेगी ,राजेश भट्ट ,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप नेगी सहित कल्याणी महिला समिति की सभी सदस्य महिलाएं मौजूद रही।