किशनपुर ग्रांट की महिलाओं की मेहनत लायी रंग, मुख्यमंत्री ने कैम्पा योजना से नहर बनाने के दिये निर्देश

डोईवाला-


डोईवाला विधानसभा के नागल बुलंदावाला ग्राम सभा के किशनपुर ग्रांट की महिलाओं का संघर्ष रंग लाया है हमारे द्वारा खबर दिखाने के बाद प्रदेश के वन पंचायत सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष करण वोहरा ने मामले का संज्ञान लेकर आज किशनपुर ग्रांट क्षेत्र का दौरा किया व नहर के बनने की समस्या को लेकर महिलाओं से मिले


तो वहीं महिलाओं ने उन्हें मुख्यमंत्री के नाम से एक ज्ञापन भी प्रेषित किया जिसको आज राज्य मंत्री करण वोहरा द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए डोईवाला विधानसभा की समीक्षा बैठक में पुरजोर तरीके से उठाया जिस पर मुख्यमंत्री ने प्रमुख वन संरक्षक को उक्त नहर का निर्माण कैंपा योजना से करने के लिए निर्देश दिए हैं।


इससे हम कह सकते हैं कि अब महिलाओं का संघर्ष रंग लाया है और तो वही प्रदेश के राज्य मंत्री करण वोहरा की मेहनत से आज महिलाओं को उनकी मेहनत का फल मिलने जा रहा है और जिस तरह से उन्हें घने जंगलों में कच्ची नहर से सिंचाई करने में जो  परेशानी हो रही थी उसका अब समाधान होने का समय निकट आ रहा है जिससे कि ग्रामीणों को तो राहत मिलेगी ही साथ ही अब वह निडर होकर अपने खेतों में सिंचाई का पानी लगा पाएंगे।


अपनी समस्या का हल होते देख महिलाओं ने भी प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व राज्य मंत्री करण वोहरा व उनकी समस्या को पुरजोर तरीके से उठाने पर मिडिया का आभार व्यक्त किया है।