तहसील कर्मचारियों का किया सम्मान, जरूरत मंदो को मदद पहुचाना प्राथमिकता- संगीता चौहान

डोईवाला- डोईवाला क्षेत्र में लगातार अपनी सक्रिय भूमिका निभाकर जरूरतमंदों की मदद करती आ रही समाजसेवी संगीता चौहान लगातार लोगों के बीच में रहकर उनकी मदद कर रही हैं और कोई भी भूखा न रहे इस को लेकर भरसक प्रयास भी कर रही हैं।


साथ ही जरूरतमंदों को आर्थिक रूप से भी मदद करने में संगीता चौहान पीछे नहीं है और हर जरूरतमंद को उसकी जरूरत का सामान इस विश्वव्यापी आपदा की घड़ी में उस तक पहुंचाने का प्रयास लगातार कर रही हैं तो साथ ही जरूरतमंदों तक सरकारी सहायता पहुंचाने का कार्य कर रहे तहसील के अधिकारी एवं कर्मचारियों का हौसला बढ़ाने के लिए संगीता चौहान द्वारा उनको सम्मानित भी किया गया व हौसला अफजाई की गई जिससे वह एक नई ऊर्जा के साथ कोरोना योद्धा के रूप में कार्य करते हैं और आमजन को लगातार मदद पहुंचा पाए।


इसी कड़ी में आज उनके साथ जोली ग्रांट की माँ वैष्णो देवी मंदिर समिति अध्यक्ष सरिता जोशी द्वारा डोईवाला तहसील के नायब तहसीलदार रूप सिंह राठौर,नरेंद्र सिंह ( राजस्व उप निरीक्षक) मनोज मिश्रा (राजस्व उपनिरीक्षक) जय पाल सिंह रावत (राजस्व उपनिरीक्षक) सुभाष (चालक), त्रिलोक( पी आर डी) जवान को स्मृति चिन्ह एवं फूल मालाओं से स्वागत किया गया।


 संगीता चौहान ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करने पर उनको प्रसन्नता होती है साथ ही इस आपदा की घड़ी में वह जितने अधिक से अधिक लोगों की मदद कर पाए यह उनके लिए सौभाग्य की बात है।


अगर समाज में आज संगीता चौहान जैसे समाजसेवी और भी लोग हो जाये ओर इस तरह का कार्य करें तो लोगों को काफी मदद पहुंचाई जा सकती है । इसके अलावा भी संगीता चौहान द्वारा अभी तक लॉक डाउन में छूट देने के बावजूद भी कई जरूरतमंद लोगों को कच्चा राशन, सैनिटाइजर, मास्क, इत्यादि लगातार वितरण किए जा रहे हैं जिससे जरूरतमंद उन्हें आशीर्वाद स्वरुप धन्यवाद भी दे रहे हैं वही उनके सहयोगी के रूप में समीर फरासी उनका लगातार सहयोग कर रहे हैं।