देहरादून - विश्वभर में कोराना वायरस कोविड-19 के प्रकोप के कारण नये वायरस संक्रमित व्यक्ति चिन्हित हो रहे हैं। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जनपद में संचालित समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय तथा निजी विश्वविद्यालय/संस्थान 31 मार्च 2020 तक बन्द रखने के आदेश दिये हैं। उन्होंने सम्बन्धित उप जिलाधिकारी एवं नगर मजिस्टेªट सहित पुलिस क्षेत्राधिकारियों को जनपद में आदेशों का अनुपालन करवाने के निर्देश दिये है। आदेशों के उल्लंघन की स्थिति में इसे गम्भीरता से लिया जायेगा सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।
आदेशो का अनुपालन कराए अधिकारी-जिलाधिकारी