ब्लाक प्रमुख संगठन पर खींचतान जारी

 प्रदेश ब्लाक प्रमुख संगठन के चुनाव को लेकर जारी खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है  ब्लाक प्रमुख महेंद्र राणा पर बिना सहमति के उनके नाम संगठन में जोड़ने का आरोप लगाया है उधम सिंह नगर में रुद्रपुर ब्लाक की प्रमुख ममता जल्होत्रा ने महेंद्र राणा पर मनमाने तरीके से संगठन बनाने और बिना उनकी सहमति के उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष घोषित करने का आरोप लगाया ममता ने कहा कि मैं पतंजलि योगपीठ में हुए चुनाव में चमोली देवाल ब्लॉक के प्रमुख दर्शन दान को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष व उन्हें महामंत्री चुना गया था इसके बाद महेंद्र राणा द्वारा नया संगठन बनाना साजिश है इधर कपकोट बागेश्वर के ब्लाक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने भी राणा राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने बिना सहमति के लिए विभिन्न ब्लाक प्रमुख को अपने संगठन में जोड़ दिया।