ऋषिकेश 21 फरवरी। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने परिवार के संग ऋषिकेश स्थित सिद्ध पीठ वीरभद्र महादेव मंदिर पहुंचकर भोले का जलाभिषेक किया एवं पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना की।
शिवरात्रि पर आज वीरभद्र महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा बम बम भोले, हर हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंजते रहा। भक्तों ने भोले को पंचामृत, फूल व बेलपत्र अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि यह पावन पर्व शिव एवं शक्ति की आराधना का पर्व है। शिव मनुष्य को अंधकार से प्रकाश की ओर तथा असत्य से सत्य की ओर ले जाते हैं।शिवरात्रि देश की आध्यात्मिक संस्कृति का पर्व है। उन्होंने कहा कि भगवान शंकर सभी देवों के आराध्य हैं। वे सृजन के देव है।आज के दिन जलाभिषेक करने से भगवान शिव सभी की मनोकामना पूर्ण करते हैं।