राज्यमंत्री बनने पर करण वोहरा का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

डोईवाला- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता करण वोहरा को सरकार में दायित्व मिलने पर आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने डोईवाला चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया व गुरुद्वारे तक रैली निकाली।


आपको बता दें कि कल प्रदेश सरकार द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेता करण वोहरा को उत्तराखंड सरकार में वन पंचायत परिषद सलाहकार समिति में उपाध्यक्ष का दायित्व देकर राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया जिससे डोईवाला क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी है वही डोईवाला क्षेत्र में मुख्यमंत्री द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलने से भाजपा कार्यकर्ता भी उत्साहित नजर आ रहे हैं।


जिम्मेदारी मिलने के बाद राज्य मंत्री करण वोहरा ने बताया कि   भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसमें जमीनी कार्यकर्ताओं को भी सम्मान दिया जाता है उन्होंने क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने उन्हें एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है ।उन्होंने कहा कि वह हमेशा क्षेत्र एवं प्रदेश के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे।


स्वागत कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेत्री उषा कोठारी, ममता नयाल, चंद्रकला ध्यानी ,अध्य्क्ष विनय कण्डवाल,राजकुमार,मिडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र तड़ियाल, उमेद बोरा, अजय लोधी, अनिल लोधी, सुंदर लोधी, महामंत्री पंकज शर्मा ,महामंत्री मनवर सिंह नेगी, लच्छीराम लोधी, सत्येंद्र चौधरी ,सुरेश सैनी, पूनम चौधरी, मनीष नेगी, सुशील जायसवाल सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।