महिलाओं की सुरक्षा के लिए है पुलिस हर वक्त तैयार

*आज दिनांक 22 जनवरी 2020 को पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में  अशोक कुमार, महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था की अध्यक्षता में महिलाओं की सुरक्षा के सम्बन्ध में विभिन्न सम्बन्धित विभागों के साथ एक समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें  ए0पी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था,  ममता वोहरा, पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, 


जया बलोनी, पुलिस उपाधीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था,  अनिल पेटवाल, संयुक्त श्रम आयुक्त, डा0 प्रवीण कुमार, संयुक्त निदेशक स्वास्थ,  पल्लवी गुप्ता, उपनिदेशक औद्योगिकी,  कमला बड़थवाल, उपनिदेशक शिक्षा,  मोहित चौधरी, मुख्य पर्यवेक्षा अधिकारी महिला एवं बाल कल्याण,  एन0के शर्मा, सह निदेशक समाज कल्याण,  राखी कश्यप, सहायक महाप्रबन्धक सिडकुल,  हेमलता, सचिव सामाजिक संस्था आस,  बीना वालिया, सचिव सामाजिक संस्था ममता,  प्रवीणा सिंह, उपाध्यक्ष, सामाजिक संस्था ममता आदि उपस्थित रहे।*


 अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम व घटित अपराधों के अनावरण हेतु सभी सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं। महिलाओं एवं बच्चों के प्रति अपराधों की रोकथाम एवं घटित अपराधों में शीघ्र कार्यवाही किए जाने हेतु महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा एवं कल्याण से संबंधित सभी विभागों द्वारा अपने-अपने स्तर से पूर्ण प्रयास किए जाते हैं, परंतु संबंधित विभागों के आपस में समन्वय न होने के कारण अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं हो पा रहे हैं। अतः इस संबंध में सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने की आवश्यकता है। इस संबंध में पूर्व गोष्ठियों में भी कई बार संबंधित विभागों द्वारा आपसी समन्वय किए जाने पर चर्चा हुई है, परंतु उल्लेखित परिणाम प्राप्त नहीं हो पाए हैं। इसी के दृष्टिगत पुलिस विभाग द्वारा पहली बार महिला सुरक्षा से सम्बन्धित सभी विभागों को एक मंच पर लाने की पहल प्रारंभ की जा रही है। यदि सभी संबंधित विभागों द्वारा आपसी समन्वय स्थापित कर कार्ययोजना तैयार की जाए तो महिला अपराधों की रोकथाम व अपराध पीड़ित महिलाओं को सहायता/पुनर्वास प्रदान किए जाने में त्वरित सहायता मिल सकती है। अशोक कुमार द्वारा सभी सम्बन्धित विभागों से आपसी समन्वय हेतु राज्य एवं जनपद स्तर पर एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किये जाने की अपील की। जिससे समय समय पर सूचनाओं का आदान प्रदान किया जा सके। गोष्ठी में सम्बन्धित विभागों द्वारा Presentation के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों एवं उनके कल्याण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।