डोईवाला- उपछायी चंद्रग्रहण* 10 जनवरी 2020 ई. पौष मास की पूर्णिमा शुक्रवार की रात्रि 10:35 से प्रातः 03:31 मध्य उपछायी चंद्रग्रहण रहेगा। चंद्रमा पृथ्वी की विरल छाया में से गुजरेगा। जिससे बहुत हल्की सी चंद्र कांति मलीन हो जायेगी।
वास्तविक रूप में ज्योतिष गणित की दृष्टि में इसे ग्रहण नही माना जाता है।पूर्वाचार्य पंचाग कर्ताओं ने इसका कभी नही किया। वर्तमान समय मे अधकचरा ज्ञान रखने वाले लोग ही जनता को भ्रमित करने के लिए प्रस्तुत किया है।वस्तुतः यह ग्रहण ही नही है।न कोई ग्रहण का दुष्प्रभाव ही पड़ेगा। यह उपछाया कन्या लग्न के 00 अंश 32 कला 46 विक्ला उत्तराफाल्गुनी के द्वितीय चरण में आरम्भ होगा।
इस समय चंद्रमा राहु के साथ मिथुन राशि मे युति करेगा।इस समय लग्न की सीमा में शुक्र सर्वाधिक बली ग्रह होगा। पूर्णिमा तिथि 00:51:06 घंटादि तक रहेगी। तथा उपछाया काल मे पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा।