डोईवाला- सीएए के समर्थन में आज डोईवाला में एक विशाल जनसभा एवं रैली आयोजित की गई जिसमें तमाम भाजपा के नेता व कार्यकर्ता जुटे ।
रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कानून को लागू किया है यह कानून नया नहीं है जबकि महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, मनमोहन सिंह और इंदिरा गांधी ने भी इस पर चर्चा की थी और मनमोहन सिंह ने स्पष्ट रूप से अटल बिहारी वाजपेई के सामने इस कानून को लागू करने की बात कही थी और यह कानून किसी की नागरिकता छीनने का नहीं है यह कानून नागरिकता प्रदान करने का कानून है।
मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी धीरेंद्र सिंह पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में कांग्रेस की जमीन खिसकती दीखाई दे रही है इसलिए कांग्रेश इस कानून पर गलत बयान बाजी कर रही है।
राज्य मंत्री करन वोहरा एवं राजकुमार पुरोहित ने कहा कि यह कानून उन शरणार्थियों को नागरिकता प्रदान करने का कानून है जो अपना सब कुछ लुटा कर इस प्रदेश में आए हैं वहीं उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस कानून के समर्थन में उत्तराखंड में कई बड़ी-बड़ी सभाएं की हैं और जनता का भारी समर्थन इस कानून को लेकर मिला है।
रैली में भाजपा के जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने भी अपने विचार व्यक्त किए रैली के दौरान मंडल अध्यक्ष बालावाला अशोक राज पवार,नगरध्यक्ष विनय कंडवाल ,माजरी मंडल अध्यक्ष राजकुमार, रानीपोखरी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मनवाल, मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, महामंत्री पंकज शर्मा, मनवर सिंह नेगी,ईस्वर अग्रवाल,वरिष्ठ भाजपा महिला नेत्री सुषमा चौधरी, महिला मोर्चा जिला मंत्री पूनम चौधरी, ममता नयाल,
सरिता जोशी गीता सावन,रोहित छेत्ररी,हीमांशु राणा, संदीप नेगी, अमित कुमार, मनीष सिंह नेगी, पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी, वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर लोधी, विनोद राणा अनमोल अग्रवाल, सुरेश सैनी, सत्येंद्र चौधरी, विनीत लोधी, अजय लोधी, सुंदर लोधी, सुशील वर्मा ,सुंदर दास, राममूर्ति देवी, रवि पाल, प्रेम कुमार, ललित पंत ,ललित जायसवाल सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता व सैकड़ों ग्रामीण जनता मौजूद रहे।