बहुउददेशीय किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड डोईवाला की वार्षिक सामान्य निकाय बेठक 2018-19 का आयोजन किया गया।

डोईवाला।

बेठक का आयोजन समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार पाल की अध्यक्षता में हुआ जिसमें समिति के गत वर्ष का लेखा जोखा रखा गया।
सामान्य निकाय की इस बेठक में क्षेत्र के तमाम किसानों ने भाग लिया।
सहकारी समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया की इस समिति का निर्माण किसानों की तमाम जरूरतों को पूरा कर किसानों की सेवा करना है। साथ ही समिति को हुये लाभ का फायदा समिति से जुड़े सभी किसान सदस्यों को दिया गया ताकि किसान समिति से जुड़कर अपनी आय को बढ़ा सके।
दिन दयाल उपाध्याय ऋण योजना है जो जीरो परसेंट ब्याज पर जरुरत मन्द किसानों को 1 लाख तक का लोन लेकर अपनी जरूरतों को पूरा कर सकते है।
इसके अलावा समूह के माध्यम से काम करने वालो को 5 लाख तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है।
इस अवसर पर संचालन मण्डल के सदस्य महेंद्र चौहान उमेद बोरा जसवंत सिह बलवीर सिंह आदिल हुसैन मनमोहन प्रसाद श्री मती गुरप्रीत कौर कमलेश कौर ममता सैनी के साथ अनिल कुमार कमल अरोड़ा रतन लाल सैनी के साथ तमाम किसानों ने कार्यक्रम में शिरकत की।
बेठक का संचालन उदय चन्द पाल ने किया तो वही बहु किसान सेवा सहकारी समिति के सचिव प्रमोद कुमार समिति का लेखा जोखा पेश कर बताया की वर्तमान समय में समिति सभी किसान सदस्यों के सहयोग से लाभ अर्जित कर उसका लाभांश समिति के सदस्यों मे बाटा जाता है ताकि समिति जिन उदेश्य के लिये बनी थी उन पर खरा उतर सके।