पुंडीर के नेतृत्व में पार्टी को मिलेगी मजबूती- पूनम

 डोईवाला-भारतीय जनता पार्टी द्वारा देहरादून जिला अध्यक्ष पद पर पुनः शमशेर सिंह पुंडीर को जिला अध्यक्ष मनोनीत करने पर महिला मोर्चा ने हर्ष व्यक्त किया ।


भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला मंत्री पूनम चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक कुशल व्यक्तित्व के धनी ,कर्मठ ,ईमानदार जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर को पुनः जिलाध्यक्ष मनोनीत कर पार्टी में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है व कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है ।


उन्होंने कहा कि शमशेर पुंडीर  कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पित नेता हैं व वह सभी को साथ लेकर  चलते हैं।


पूनम चौधरी ने बताया कि पुंडीर के नेतृत्व में 2022 में डोईवाला विधानसभा  सेे दोबारा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भारी मतों से विजय बनाया जाएगा व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 2022 में दोबारा से डोईवाला से जीतकर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।


इसी संकल्प के साथ कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य कर रहे हैं हर्ष व्यक्त करने वालों में रामप्यारी मेहरा, सोनाली काला ,महेश पंत, संदीप नेगी, मुकेश पंवार आदि उपस्थित थे।