CAA के समर्थन कल होने वाली रैली को डोईवाला भाजपा ने दिया समर्थन, हजारो कार्यकर्ता होंगे शामिल

डोईवाला।
भारतीय जनता पार्टी की डोईवाला नगर मण्डल कार्यकारिणी कल देहरादून मे सी ए ए और एन आर सी के पक्ष मे होने वाले लोक अधिकार मंच की महा रेली मे भाग लेंगी जिसके लिये आज डोईवाला मे कार्यकर्ताओ की बेठक आयोजित की गई।


बेठक मे नगर मण्डल भाजपा के सेकड़ो पदाधिकारियों ने भाग लिया और कल देहरादून मे होने वाली रेली को सफ़ल बनाने का संकल्प लिया।
भाजपा नेताओ ने कहा कि एन आर सी और सी ए ए देश की अखंडता के लिये है ना की देश को तोड़ने के लिये कहा की कांग्रेस आज मुद्दा विहीन है और एन आर सी पर लोगो की भावनाओं को भड़का रही है।
भाजपा नेताओ ने एकजुट होकर कल की रेली को सफ़ल बनाने का आव्हान किया।
इस अवसर पर भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष विनय कंडवाल ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आव्हान किया कि सब लोग कल देहरादून मे होने वाले लोक अधिकार मंच के विशाल समर्थन रेली को सफ़ल बनाये ताकि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के देश हित संकल्प को मजबूत किया जा सके।इस अवसर पर सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई कि वह सभी कार्यकर्ताओं को समय से देहरादून लेकर पहुंचे।


इस अवसर पर नगर मण्डल महा मंत्री मनवर नेगी, पंकज शर्मा, मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण रावत, संदीप नेगी, प्रदीप नेगी, अनिता अग्रवाल ,सुषमा चोधरी, राम मुर्ति , ममता न्याल, मनीष नेगी ,सरिता जोशी, राजेश भट्ट, वेद प्रकाश कंडवाल ,अमित कुमार, संजय चमोली, विनीत मनवाल ,गोरव जोशी ,सोनू गोयल, रवींद्र वैल्वाल आदि तमाम भाजपा नेता मौजूद थे।