28 को होगी भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए राय सुमारी,मंडलो के नाम मे भी संसोधन


देेेहरादून -भारतीय जनता पार्टी जिला देहरादून की  जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक ससंपन्न हुई ।
जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने बताया 28 नवंबर को जिले के सभी मंडलों में मंडल अध्यक्ष के लिए रायशुमारी की जाएगी । पुंडीर ने बताया कि जिला देहरादून में पहले 12 मंडल थे लेकिन अब मंडलों की संख्या में वृद्धि कर दी गई है और अब कुल 17 मंडल होंगे ।


इसी क्रम में विधानसभा  ऋषिकेश में वीरभद्र नाम से एक नया मंडल बनाया गया है जबकि डोईवाला विधानसभा में माजरीग्रांट नाम से नया मंडल बनाया गया है और भानियावाला मंडल का नाम रानीपोखरी मंडल कर दिया गया है ।सहसपुर विधानसभा में सिद्धो वाला नाम से एक नया मंडल बनाया गया है जबकि चकराता विधानसभा में सहिया  और त्यूणी नाम से दो मंडलो का गठन किया गया है ।जिले के प्रभारी और पूर्व प्रदेश महामंत्री व राज्य मंत्री  नरेश बंसल ने नए मंडलो के चुनाव अधिकारियो व सह अधिकारियों की घोषणा की ।


राजाराम वीर भद्र मंडल के चुनाव अधिकारी दिनेश सिंह  सह चुनाव अधिकारी होंगे जबकि माजरी ग्रांट मंडल के चुनाव अधिकारी विपुल मंदोली,सुद्धो मंडल के वीर सिंह,प्रताप रावत सहिया मंडल के और मूरत राम शर्मा को त्यूणी मंडल का चुनाव अधिकारी  बनाया गया है।  


बैठक में वन विकास निगम के अध्यक्ष व 
 जिला चुनाव अधिकारी  सुरेश परिहार ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और 28 तारीख को  मंडल अध्यक्ष  के लिए होने वाली राय शुमारी
 के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।


बैठक का संचालन महामंत्री सुदेश कंडवाल व अरुण मित्तल ने  संयुक्त रूप से किया।


बैठक में जिला उपाध्यक्ष रविंद्र राणा, सूरत सिंह चौहान, वीर सिंह चौहान संपूर्ण सिंह रावत,राज प्रधान, करण बोरा, अमित शाह शरद रावत,दीवान सिंह रावत राजेंद्र सिंह सुरेश उनियाल,प्रदीप धस्माना,पंकज शर्मा, नितिन बर्थवाल,प्रेम पुण्डीर, अनुराधा वालिया सरवन प्रधान,
 राजाराम, प्रेमचंद गुप्ता सहित अनेको मंडल अध्यक्ष व मंडल चुनाव अधिकारी उपस्थित थे।