विजयी प्रत्याशियों ने निकाला विजय जुलूस

दो दिन तक चली मतगणना के बाद नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व बीडीसी ने विजय जुलूस के साथ किया जनता का आभार


डोईवाला- हरिद्वार को छोड़कर राज्य के शेष 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों की दो दिन चली मतगणना के बाद, भाग्य का पिटारा खुलते ही नवनिर्वाचित प्रतियाशियों ने अपने अपने क्षेत्र में विजय जुलूस के साथ जनता का आभार प्रकट किया।
                        डोईवाला विकासखण्ड के अंतर्गत दो दिन तक चली मतगणना के बाद आज सभी नवनिर्वाचित प्रत्याशीयों ने अपने-अपने क्षेत्र की जनता का आभार प्रकट किया। वहीं मार्खमग्रांट क्षेत्र पंचायत सदस्य सीट पर राजेन्द्र तड़ियाल को मिली बम्पर जीत के बाद गांव में रैली निकाली गयी, जिसमे तड़ियाल के समर्थकों ने उनके ब्लॉक प्रमुख बनाये जाने की मांग की। इस मौके पर राजेन्द्र तड़ियाल ने कहा कि समर्थकों को निराश नही किया जायेगा, ओर ब्लॉक प्रमुख की दावेदारी पेश की जाएगी।
                      इस मौके पर दीपक रावत, अनिल सैनी, अब्दुल कय्यूम, हसीन अहमद, अमजद अली, मंगल सिंह रौथाण, नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य अशिया परवीन, सुभम काम्बोज, पदम सिंह, विनोद सिंह रौथाण, के साथ समर्थक सर्वेश कुमार, शमसाद अली, उत्तम सिंह, महेंद्र काम्बोज, मंजू काम्बोज, सचिन चमोली, रूपा काम्बोज, शीला लोधी, स्वाति काम्बोज, कविता काम्बोज, विजेंद्र राणा, मंजू नेगी, विष्णु मंगई, बाल सिंह बिष्ट, मानसिंह तोमर आदि सैकड़ों ग्रामीम मौजूद रहे।