डोईवाला
कल्याणी महिला समिति कोटी अठुरवाला द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से लगातार कार्य किया जा रहा है जिसको लेकर आज भी छेत्र में महिलाओं को धूपबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया गया जिससे समूह की महिलाएं स्वरोजगार से जुड़कर अपनी आमदनी को बड़ा पाएं।
कल्याणी महिला समिति इससे पूर्व भी कई बार महिलाओं के उत्थान एवं आजीविका को मजबूत बनाने के उद्देश्य से महिलाओं को प्रशिक्षण दे चुकी है व भारी संख्या में महिलाएं कल्याणी महिला समिति से जुड़ रही हैं और अपने स्व रोजगार के साधन उत्पन्न कर पा रही हैं।
कल्याणी महिला समिति की अध्यक्ष शशी नेगी ने बताया कि समिति का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को समूह के माध्यम से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है जिससे कि वह किसी और पर निर्भर न रहकर स्वयं का रोजगार कर सके और अपनी आजीविका को बढ़ा सकें। जिसको लेकर आज लगभग 25 महिलाओं को धूपबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत की मुहिम को कल्याणी महिला समिति लगातार साकार करती जा रही है महिलाएं किस तरह से आत्मनिर्भर बन स्वयं के रोजगार के साधन उत्पन्न कर पाए इसको लेकर समिति का प्रयास बेहतरीन है उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत लगातार महिला समूह के उत्थान के लिए कार्य करते रहे हैं और वर्तमान सरकार भी महिलाओं के हित में कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभासद संदीप नेगी सिद्धि डोभाल रजनी किरण ध्यानी मधु भट्ट लक्ष्मी लखेडा प्रतिभा बिल्जवान श्वेता डोभाल लक्ष्मी डोभाल निर्मला उनियाल उर्मिला बिष्ट विमला डोभाल पुष्पा डोभाल रीना उनियाल संगीता डोभाल उषा उनियाल मुन्नी देवी ममता डोभाल निर्मला डोभाल आदि महिलाएं मौजूद रही।